मैनिट भोपाल में सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सतत विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मैनिट भोपाल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने सतत विकास पर अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विशेषज्ञों ने तकनीकी नवाचार और पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा किए।

भोपाल स्थित मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सतत विकास पर एक अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल इंजीनियरिंग ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. के. के. शुक्ला, विशेष अतिथि डीन प्रो. एस.पी.एस. राजपूत और कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल कुलश्रेष्ठ ने की।
कार्यक्रम के दौरान सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति, तकनीकी नवाचार और सतत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान और चर्चा आयोजित की गई। छात्रों और शिक्षकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पहल तकनीकी उन्नति के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।