24GB रैम और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ शाओमी लॉन्च कर सकता है एक दमदार फोन, जानें पूरी डिटेल

शाओमी जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Redmi K70 Ultra है. इस फोन की कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी है. अब टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने रेडमी के आने वाले इस नए स्मार्टफोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है. इस टिप्स्टर ने चीन की सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक नया पोस्ट शेयर किया है.

टिप्स्टर के मुताबिक इस फोन में LTPO टेक्नोलॉजी के साथ 8T OLED पैनल डिस्प्ले दिया जा सकता है. इस डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट बदलने वाला फीचर होगा. इस फन के डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट भी हो सकता है.

इसके अलावा कंपनी अपने इस फोन स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस काफी ज्यादा रख सकती है. आपको बता दें कि रेडमी के60 अल्ट्रा में पीक ब्राइटनेस 2600 थी. ऐसे में देखना होगा कि अब कंपनी इस नए फोन में कितनी पीक ब्राइटनेस देती है.

टिप्स्टर ने शाओमी के इस अपकमिंग फोन के बारे में दावा किया है कि कंपनी अपने इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 9300+ SoC चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है. इसके अलावा टिप्स्टर ने ये भी कंफर्म किया है कि इस फोन में 24GB तक LPDDR5T रैम, और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज हो सकता है.