आगरा: मंदिर जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; परिजनों का हंगामा
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया, जिसे पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
सीतानगर, रामबाग निवासी 45 वर्षीय किरन देवी सुबह 7 बजे प्रकाश नगर स्थित मंदिर में पूजा के लिए जा रही थीं। नुनिहाई रोड पर अचानक पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका के पति बहादुर सिंह और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजन उचित कार्रवाई और दोषी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।