महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य तैयारी, फरवरी में भक्तों ने तोड़ा सावन का रिकॉर्ड

काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर दर्शन-पूजन और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने पहुंचेंगे।

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य तैयारी, फरवरी में भक्तों ने तोड़ा सावन का रिकॉर्ड

काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर दर्शन-पूजन और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने पहुंचेंगे। मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर महाकुंभ जैसा माहौल रहेगा।

उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को बड़ी संख्या में अखाड़ों के नागा साधु दर्शन के लिए आएंगे। इस दौरान आम भक्तों की लाइन कुछ समय के लिए रोकी जा सकती है, जब तक नागा साधु दर्शन-पूजन पूरा नहीं कर लेते। मिश्रा ने दिव्यांगों और बुजुर्गों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय तक कतार में खड़े नहीं रह सकते तो घर से ही बाबा विश्वनाथ का लाइव दर्शन करें।

फरवरी के 18 दिनों में 1.03 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन

इस बार फरवरी के शुरुआती 18 दिनों में 1.03 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं, जो किसी भी महीने की तुलना में सर्वाधिक है। यह संख्या पिछले साल सावन के एक महीने में आए 58 लाख भक्तों की तुलना में लगभग दोगुनी है। फरवरी के आंकड़ों ने सावन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।