कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टियों से संसद में कृषि पर चर्चा करने की अपील की
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टियों से संसद में कृषि पर चर्चा करने की अपील की ताकि किसानों की भलाई के लिए काम आगे बढ़ाया जा सके।
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टियों से संसद में कृषि पर चर्चा करने की अपील की ताकि किसानों की भलाई के लिए काम आगे बढ़ाया जा सके। मीडिया से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।