छत्तीसगढ़: तेंदूपत्ता घोटाले में बड़ा एक्शन, IFS अफसर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ा एक्शन लिया है। तेंदूपत्ता घोटाले के मामले में वन सेवा अधिकारी अशोक पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़: तेंदूपत्ता घोटाले में बड़ा एक्शन, IFS अफसर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ा एक्शन लिया है। तेंदूपत्ता घोटाले के मामले में भारतीय वन सेवा IFS अधिकारी अशोक पटेल को गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा ने IFS अशोक पटेल को कोर्ट में पेश किया है।

2021-22 में वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करीब 7 करोड़ रुपए का बोनस राशि घोटाला होने का आरोप है। बीते साल यह राशि तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरण किया जाना था, लेकिन अप्रैल और मई में राशि आहरण करने के बाद भी तेंदूपत्ता प्रबंधकों ने उक्त राशि का भुगतान आदिवासियों को नहीं किया गया।

जब इसकी जानकारी पूर्व विधायक मनीष कुंजाम को मिली, तो उन्होंने इस साल जनवरी महीने में कलेक्टर सुकमा व सीसीएफ से लिखित शिकायत कर पूरे मामले की जांच करने की मांग की। शिकायत के बाद कलेक्टर सुकमा व वन विभाग ने दो अलग-अलग टीमें गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने नक्सल प्रभावित इलाकों में तेंदूपत्ता संग्राहकों से बयान लिए, जिसमें सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल की संलिप्तता उजागर हुई।