मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव पूजा की, कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मेरठ के लिए हुए रवाना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अचानक दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और मेरठ की ओर रवाना हो गए।

मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। योगी आदित्यनाथ पहले भी इस प्राचीन मंदिर में आते रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को विशेष महत्व देते हैं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और मंदिर के कॉरिडोर निर्माण कार्य की भी जानकारी ली।

योगी आदित्यनाथ का यह दौरा पश्चिमी यूपी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों को लेकर सरकार की सक्रियता को दर्शाता है।