बरेली पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बरेली में संघ शाखा के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लिया और देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर गर्व जताया।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज बरेली के गुलाब नगर स्थित संघ शाखा में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान के उद्देश्य से गुरु दक्षिणा ध्वज को समर्पित किया।
कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब तेजी से मजबूत हो रही है और हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, जो गर्व की बात है। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति और समाज के हर वर्ग की भागीदारी पर बल दिया।
राज्यपाल ने गुरु दक्षिणा जैसे आयोजनों को राष्ट्रीय एकता, संस्कार और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।