मुख्यमंत्री ने जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की, आदिवासी परिवारों को पीएम आवास का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की। इस बैठक में सीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को गांव और हितग्राही चयन का काम पूरा कर तय कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की। इस बैठक में सीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को गांव और हितग्राही चयन का काम पूरा कर तय कार्य योजना एवं मापदंडों के अनुसार लक्षित क्षेत्रों में विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अभियान की अब तक की प्रारंभिक प्रगति एवं केन्द्र सरकार को अभियान के संदर्भ में भेजे गये विकास प्रस्तावों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गांवों, बसाहटों, मजरों टोलों में ज़रूरत वाले विकास कार्यों में गति लाने ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने जनजातीय परिवारों के बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए शासकीय सहयोग से दुधारू गाय उपलब्ध कराने की बात कही। जनजातीय आबादी वाले 89 विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 31 मार्च 2025 तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।सीएम ने सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने मोटे अनाज की खरीदारी शासन स्तर पर करने के भी निर्देश दिए।