गोपाल खेमका हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आरोपी विकास
बिहार के पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी विकास उर्फ राजा को मारा है।
बिहार के पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस एनकाउंटर में दूसरा आरोपी विकास उर्फ राजा मारा गया है। ये एनकाउंटर रात को पटना सिटी इलाके में हुआ है।
घटना स्थल का सुबह पुलिस आला अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया है। दरअसल, बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने शूटर उमेश कुमार को पटना के मालसलामी इलाके से पकड़ा था।
आरोपी ने लगभग एक लाख रुपए के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। एसटीएफ और पटना पुलिस ने गिरफ्तार शूटर उमेश कुमार की निशानदेही पर कोतवाली थाने से सटे उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।