संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 12 मार्च तक टली

संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है।

कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि मस्जिद में रंगाई-पुताई की कोई आवश्यकता नहीं है। जांच के दौरान मस्जिद परिसर में गंदगी और कुछ स्थानों पर झाड़ियां उगी हुई पाई गईं, जिनके फोटोग्राफ भी कोर्ट में प्रस्तुत किए गए।

हाईकोर्ट ने एएसआई को निर्देश दिया कि मस्जिद की सफाई करवाई जाए और उगी हुई झाड़ियों को हटाया जाए। इस बीच, मुस्लिम पक्ष ने एएसआई की जांच रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा, जबकि हिंदू पक्ष ने भी एफिडेविट फाइल करने की अनुमति ली। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 12 मार्च तक टाल दी।