गुलजारबाग रेलवे गुमटी पर प्रस्तावित आरओबी का निरीक्षण
पटना सिटी के गुलजारबाग स्थित 72 नंबर रेलवे गुमटी के पास प्रस्तावित लाइट रेल ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर आज रेलवे की तकनीकी टीम के साथ उच्च अधिकारियों तथा पटना सिटी के अनुमंडलाधिकारी सत्यम सहाय ने स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडलाधिकारी सत्यम सहाय ने कहा: "इस रेलवे गुमटी से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ऐसे में यहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे आम लोगों की परेशानी कम हो सके।"
उन्होंने आगे कहा कि निरीक्षण के उपरांत निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है।