बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव का स्वागत, मंत्री मंगल पांडेय ने जताई खुशी
बिहार के स्वास्थ्य और विधि मंत्री मंगल पांडेय ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने के निर्णय का स्वागत किया और इसे बदले हुए बिहार का संकेत बताया।
बिहार के स्वास्थ्य और विधि मंत्री मंगल पांडेय ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने के निर्णय का स्वागत किया है।
मंत्री ने कहा कि बिहार अब सुशासन और कानून के राज वाला राज्य बन चुका है। चुनाव आयोग द्वारा दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय यह स्पष्ट करता है कि यह वह बिहार नहीं रहा जो 2005 में था, बल्कि अब यह बदला हुआ बिहार है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के चुनावी निर्णय से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी और जनता का विश्वास बढ़ेगा।