कटनी- पुस्तक मेले में 84 हजार 97 छात्र और इनके अभिभावक लाभ उठा रहें हैं

कटनी चल रहे पुस्तक मेले में जिले के 412 अशासकीय शालाओं में दर्ज 84 हजार 97 छात्र और इनके अभिभावक पुस्तक मेला का लाभ उठा रहे हैं।

कटनी-  पुस्तक मेले में 84 हजार 97 छात्र और इनके अभिभावक  लाभ उठा रहें हैं

कटनी चल रहे पुस्तक मेले में जिले के 412 अशासकीय शालाओं में दर्ज 84 हजार 97 छात्र और इनके अभिभावक पुस्तक मेला का लाभ उठा रहे हैं। मेले मे स्टेशनरी, गणवेश, कॉपी और पुस्तकें, पालकों, छात्रों और अभिभावकों को प्रतिस्पर्धी एवं न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुस्तक मेला में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की एनसीईआरटी और एससीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्तकें मिल रही हैं। इसके अलावा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रकाशित सभी प्रकार की पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कलेक्टर ने यहां खरीदी करने पहुंचे अभिभावकों और छात्रों से भी  संवाद किया। बताया गया कि कापियों में 28 परसेंट से लेकर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। पुस्तक मेला 12 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक लगा रहा है । कलेक्टर  की पहल पर लगे इस पुस्तक मेले में निजी स्कूलों, पब्लिशर्स तथा बुक सेलर्स के 26 स्टॉल लगाये गये हैं।