निवाड़ी- विश्व होम्योपैथी दिवस पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित

संचालनालय आयुष भोपाल के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन अतंर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में कल गुरूवार को शासकीय होम्योपैथिक औषधालय मडिया,

निवाड़ी- विश्व होम्योपैथी दिवस पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित

संचालनालय आयुष भोपाल के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन अतंर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में कल गुरूवार को शासकीय होम्योपैथिक औषधालय मडिया, एवं भेलसा में होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की 270 वीं जयंती पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेन्द्र अहिरवार ने बताया कि 19 वीं शताब्दी से ही होम्योपैथिक दवाओं और डॉ हैनिमैन द्वारा तैयार की गई दवा की प्रणाली पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता गया है। वर्तमान में विश्व भर में लगभग 20 करोड़ लोग होम्योपैथिक दवाओं या उपचारों को अपनाते हैं और भारत में होम्योपैथी चिकित्सा की दूसरी सबसे लोकप्रिय प्रणाली है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।