उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, धारचूला-तवाघाट रोड बहाल; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन से सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं। वहीं, राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसे देखते हुए शासन-प्रशासन स्तर पर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश से अवरुद्ध धारचूला-तवाघाट रोड को बीआरओ की कड़ी मेहनत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है।

सुबह से ही मशीनें सड़क पर जमा मलबा और पत्थर हटाने में जुटी रहीं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, जबकि चम्पावत, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।