लखीसराय दौरे पर पहुंचीं मंत्री रेणु देवी
बिहार सरकार की पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला और पार्टी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

लखीसराय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेणु देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात वे जिला अतिथि गृह पहुंचीं, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री रेणु देवी ने कहा,
“तेजस्वी यादव नौवीं कक्षा में फेल हैं और अब कलम बांटने की बात कर रहे हैं, यह बेहद हास्यास्पद है। यदि उनमें और उनके पिता लालू प्रसाद यादव में हिम्मत है, तो वे सार्वजनिक रूप से घोषणा करें कि वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और यह पद किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को देंगे।”
उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल को अपराध, भ्रष्टाचार और कुशासन का प्रतीक बताया, वहीं एनडीए सरकार की शिक्षा, विकास और सुशासन की नीतियों की सराहना की।
रेणु देवी ने कहा कि “बिहार में अब बदलाव की बयार बह रही है और राज्य एनडीए सरकार के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।”