पटना सिटी:मुफ्त बिजली योजना को लेकर लगाया जागरूकता शिविर

पटना सिटी में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी गई, 125 यूनिट तक बिल नहीं देना होगा।

पटना सिटी:मुफ्त बिजली योजना को लेकर लगाया जागरूकता शिविर

बिहार सरकार द्वारा राज्य के 1 करोड़ 87 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु पटना सिटी के गुरहट्टा मोड़ पर एक जागरूकता शिविर  का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि सरकार की इस घोषणा के बाद उपभोक्ताओं के मन में कई तरह के सवाल उठे थे। उन्हीं सवालों का समाधान देने और योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक किसी प्रकार का बिजली बिल नहीं देना होगा। यदि कोई उपभोक्ता 125 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करता है, तो उसे केवल अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना होगा।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और योजना से संबंधित अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। विभाग ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की और बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए भी प्रेरित किया।