बिहार में शिक्षकों के खाली पद भरने की कार्रवाई तेज, जल्द होगी TRE 4 परीक्षा, सीएम नीतीश ने दिया निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने आज शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इसपर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। इस नियुक्ति प्रक्रिया में राज्य की महिलाओं को ही सिर्फ 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की तुरंत गणना करने और चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) को जल्द से जल्द आयोजित करने का निर्देश दिया है।
राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इन नियुक्तियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
इस निर्णय से राज्य में शिक्षकों की कमी को पूरा करने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में तेजी आने की उम्मीद है, साथ ही यह बिहार की महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करेगा।
यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी है।