भोपाल में पिछड़ा वर्ग की 32 जातियों की केंद्र सूची में शामिल करने पर जनसुनवाई आयोजित
भोपाल में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने मध्यप्रदेश की 32 पिछड़ी जातियों को केंद्र की सूची में शामिल करने को लेकर जनसुनवाई आयोजित की।
भोपाल स्थित राजकीय अतिथि गृह में शुक्रवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर और सदस्य भुवन भूषण कमल की उपस्थिति में मध्यप्रदेश की 32 पिछड़ी जातियों को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किए जाने को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई।
इस जनसुनवाई में संबंधित जातीय प्रतिनिधियों ने अपने सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा क्षेत्र में पिछड़ेपन को लेकर पक्ष रखा। वर्तमान में मध्यप्रदेश की राज्य सूची में 94 जातियां शामिल हैं, जबकि केंद्र की सूची में केवल 68 जातियों को ही स्थान मिला है।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा इन 32 जातियों की स्थिति पर सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर आंकड़े प्रस्तुत किए गए, जिनके आधार पर यह जनसुनवाई हुई। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और वास्तविक रूप से पिछड़े वर्गों को केंद्र की योजनाओं और आरक्षण का लाभ दिलाना है।