फर्जी वोट का जिन्न खत्म, अब जनता बहकावे में नहीं आएगी: विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग को जवाब देने की बात कही और विपक्ष पर फर्जी वोट और नौटंकी का आरोप लगाया।

फर्जी वोट का जिन्न खत्म, अब जनता बहकावे में नहीं आएगी: विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग द्वारा दो वोटर आईडी रखने के मामले में भेजे गए नोटिस का वे हर हाल में जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वे संवैधानिक पद पर आसीन हैं और कानून का पालन करने वाले व्यक्ति हैं। “मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो नोटिस का जवाब न दे,” उन्होंने कहा।

शहीद दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि आज भी कुछ लोग देश को कमजोर करने की साजिश में लगे हुए हैं।

इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए संसद मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह लोग नौटंकी कर रहे हैं और लोकतंत्र के साथ मजाक कर रहे हैं। फर्जी वोट का जिन्न अब समाप्त हो रहा है और चुनाव आयोग की कार्रवाई से पहले ही ये परेशान हैं।”

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पहले ये लोग फर्जी वोट के मुद्दे को लेकर जनता को भ्रमित करते थे, लेकिन अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।