UP: महिला सिंगर जिसकी आवाज के दीवाने लोग...हुई यौन शोषण का शिकार, जिसके प्यार में अंधी...उसने ही की दरिंदगी
ये सिंगर नोएडा में रहती है, वहीं उसकी मुलाकात मैनपुरी के रहने वाले युवक के साथ हुई थी।
मैनपुरी के करहल के नगला खुशाल निवासी एक युवक ने नोएडा की रहने वाली एक गायिका को प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए। गायिका का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर शादी के लिए कहा तो गर्भपात करा दिया। मामले में पर्यटन मंत्री से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पर्यटन मंत्री से की थी शिकायत
मूलरूप से कासगंज की रहने वाली एक युवती नोएडा में गायिका है। पीड़िता ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन साल से वह नोएडा में किराए के घर में रह रही थी। इस बीच एक मोबाइल कंपनी में काम करने वाले करहल के गांव नगला खुशाल निवासी शिवम यादव से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्रेम में बदल गई। शिवम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।