वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री तोखन साहु
बेमेतरा जिला मुख्यालय के टाउन हॉल सभागार कक्ष में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहु ने शिरकत किया
बेमेतरा जिला मुख्यालय के टाउन हॉल सभागार कक्ष में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहु ने शिरकत किया ,बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने फूल गुलदस्ता दे कर स्वागत किया ,वही ज़िले भर से आए हुए वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिकों का सम्मान करते हुए सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई कि ऐसा कार्यक्रम में मुझे आने का मौका मिला है यह सम्मान समारोह अब निरंतर जारी रहेगा और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान में कोई कमी नहीं आयेगी l