उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण मामले में छांगुर उर्फ जमालुद्दीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने छांगुर को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है, जबकि ईडी ने 7 दिन की रिमांड की मांग की थी।

इससे पहले 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश एटीएस ने छांगुर को हिरासत में लिया था। उस पर धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग, और राष्ट्रीय सुरक्षा व सांप्रदायिक सौहार्द को खतरे में डालने जैसी गंभीर गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि छांगुर की सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन से भी अहम जानकारियां मिली हैं। जांच में खुलासा हुआ कि छांगुर पहले साइकिल पर घूमकर नग और अंगूठियां बेचता था, लेकिन अब वह करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक है। बलरामपुर से पहले वह महाराष्ट्र और दुबई में नेटवर्क बना चुका था और महाराष्ट्र में भी बड़ी संख्या में अवैध धर्मांतरण कराए थे।
बलरामपुर आने के बाद छांगुर ने आस-पास के जिलों में भी अवैध धर्मांतरण का विस्तार किया। इस पूरे नेटवर्क में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई गई है। इस पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा है कि, "हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।"