टिकट चेकिंग अभियान से भोपाल मंडल को सात माह में 3.6 लाख केस से 23.29 करोड़ रूपये की राजस्व प्रप्ति
भोपाल रेल मंडल में अक्टूबर 2025 के टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट और अनुचित टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के 49 हजार से अधिक मामले पकड़े गए, जिससे रेल प्रशासन को 3 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
अक्टूबर में ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 49 हजार से अधिक मामलें पकड़े गए
भोपाल। मंडल के वाणिज्य विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में अबतक सात माह अप्रैल एवं अक्टूबर में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 3,63,279 मामलों से 23.29 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 1,86,907 मामले, अनुचित टिकट के 1,74,700 मामलें एवं 1674 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है।
जबकि केवल अक्टूबर माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 25,171 मामलें, अनुचित टिकट के 23,665 मामलें एवं 196 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल अक्टूबर में 49,032 मामलों से कुल 3 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।