By-Elections 2024: लोकसभा के साथ विधानसभा में भी ममता बनर्जी को घेरने का प्लान! पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने का प्लान बना लिया है. पार्टी ने वहां होने वाले उप-चुनाव के लिए मंगलवार (26 मार्च, 2024) को उम्मीदवारों की सूची जारी की
BJP candidates list for West Bengal By-Elections: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने का प्लान बना लिया है. पार्टी ने वहां होने वाले उप-चुनाव के लिए मंगलवार (26 मार्च, 2024) को उम्मीदवारों की सूची जारी की. लिस्ट में बंगाल से भी दो उम्मीदवारों के नाम हैं. भगवानगोला विधानसभा क्षेत्र से भास्कर सरकार तो बारानगर सीट से सजल घोष को मौका दिया गया है, जबकि भगवानगोला विधानसभा सीट इदरिस अली की मौत के बाद खाली हुई थी और बारानगर सीट तपस रॉय के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की विधानसभा उप-चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने इस लिस्ट के तहत गुजरात से पांच, हिमाचल प्रदेश से छह और कर्नाटक से एक सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया.
विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए यह है बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्टः

