Captain Anushamn Singh: 'हल्के में नहीं लेंगे...', शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी पर अश्लील कमेंट करने वालों पर भड़कीं NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा

Captain Anshuman Singh Wife: कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा स्मृति सिंह पर की गई 'अश्लील' टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा स्वत

Captain Anushamn Singh: 'हल्के में नहीं लेंगे...', शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी पर अश्लील कमेंट करने वालों पर भड़कीं NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा

Captain Anshuman Singh Wife: कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा स्मृति सिंह पर की गई 'अश्लील' टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया. इन टिप्पणियों की महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. 

रेखा शर्मा ने कहा, "बहुत से लोग ट्वीट कर रहे हैं. मेरे पास भी काफी ट्वीट हैं. अब हम उन सबके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. जिस व्यक्ति के खिलाफ पहले FIR दर्ज की गई है वो शायद पाकिस्तान से है. अगर वो पाकिस्तान से है तो ये दों देशों के बीच की बात होगी. हालांकि, अभी इसका कोई तथ्य सामने नहीं आया है. वहीं जो बाकी भारतीय लोगों ने टिप्पणियां की हैं, उनके खिलाफ भी FIR की जाएगी." रेखा शर्मा ने कहा है कि मैं जानती हूं कि कैसे आर्मी वालों की पत्नियां सहती हैं और उनके खिलाफ अगर ऐसी बातें होंगी तो मैं इसे हल्के में नहीं लूंगी.

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस की की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) टीम द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा के बारे में अश्लील टिप्पणियां करने को लेकर बीते रोज (13 जुलाई) FIR दर्ज की गई. पुलिस का कहना है कि भारतीय न्याय संहिता अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के अतंर्गत मामला दर्ज किया गया है. अभद्र टिप्पणियां करने वाले के अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई जाए, इसको लेकर भी सोशल मीडिया साइटों से संपर्क किया जा रहा है.

शहीद के पिता बोले- न्याय मिलने का इंतजार करूंगा

दिवंगत कैप्टन के पिता रवि प्रताप सिंह ने भी अश्लील टिप्पणी करने को लेकर खूब निंदा की. उन्होंने कहा कि यह बहुत आपत्तिजनक है कि कोई इस तरह की टिप्पणियां कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि मैं इसे अपनी बहू के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी नहीं मानता बल्कि बहादुर जांबाज की विधवा पर की गई अभद्र टिप्पणी मानता हूं. उन्होंने कहा कि मैं उस दिन का इंतजार करूंगा जब न्याय मिलेगा.