Kathua Terrorist Attack: 'कश्मीरी मुसलमान डरे हुए हैं', कठुआ में आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Kathua Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना आतंकी वारदात को अंजाम दिया है. घात लगाकर सेना की गाड़ी पर किए गए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए.

Kathua Terrorist Attack: 'कश्मीरी मुसलमान डरे हुए हैं', कठुआ में आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Kathua Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना आतंकी वारदात को अंजाम दिया है. घात लगाकर सेना की गाड़ी पर किए गए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए. इस हमले में 5 अन्य जवान जख्मी भी हुए हैं. अब, इस आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की जा रही है. इस घटना पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह बड़ा मसला है. क्या इसे पाकिस्तान बनाना है? यह हमारी बर्बादी है.

कठुआ में हुए कायराना हमले पर फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफ़रत की राजनीति की, शायद अब वह बदलेंगे. उन्होंने कहा कि नफरत की बुनियाद पर देश नहीं बनाया जा सकता. आज कश्मीरी मुसलमान डरे हुए हैं. मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा. फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि ये हमले इसलिए हो रहे है कि पाकिस्तान कहता है कि कश्मीर का फ़ैसला नहीं हुआ है. लेकिन इसका फ़ैसला हमारी बर्बादी के साथ होगा.

लड़ाई से नहीं निकलेगा कश्मीर मुद्दे का हल-फारूक अब्दुल्ला 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब मैंने बातचीत की वकालत की तो आज मुझे ही खलिस्तानी, पाकिस्तानी और अमेरिकन एजेंट कहा जा रहा है. मैंने हर वक़्त दोस्ती की बात की है और आज भी यही कहता हूं लड़ाई से कश्मीर मुद्दे का हल नहीं निकलेगा.

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, सेना के 10 जवान सोमवार (8 जुलाई) को गश्त पर निकले थे. जब काफिला दूरदराज के बदनोटा गांव में एक नाले पर बने पुल पर पहुंचा, तब आतंकवादियों के दो दिशाओं से हमला किया. पहले उन्होंने काफिले पर ग्रेनेड फेंका. धमाके के बाद तुरंत आतंकियों ने दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी. करीब 12-13 मिनट तक जबर्दस्त फायरिंग की. धमाके और गोलीबारी से इलाका धुआं-धुआं हो गया. जब सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो आतंकवादी जंगल में भाग गए. इस आतंकी हमलें में सेना के 5 जवान शहीद हो गए और 5 जवानों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.