Lok Sabha Elections 2024: क्या इसबार यूपी नहीं ओडिशा देगा सत्ता की चाबी? खरगे बोले- यहां 50 फीसदी भी जीते तो हुकूमत हमारी
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है. खरगे ने दावा किया कि 4 जून के बाद पीएम मोदी को सत्ता से हटा दिया जाएगा. मल्लिकार्जुन खरगे ने ओडिशा के बालासोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "4 जून के बाद पीएम मोदी को सत्ता से हटा दिया जाएगा. एक तरफ सोनिया गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे लोग हैं जो ओडिशा से प्यार करते हैं. दूसरी तरफ पीएम मोदी जैसे लोग हैं जो ओडिशा को बदनाम करते हैं. अगर हम ओडिशा में 50 फीसदी सीटें जीतते हैं तो हम केंद्र में सरकार बनाएंगे.'' मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर हम बीजेपी को नहीं हराएंगे, तो संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा. बीजेपी को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है. पीएम मोदी को सिर्फ इस बात की चिंता है कि कैसे दोबारा सत्ता में आना है. हमें देश को बचाने की चिंता है. बीजेपी गरीबों के लिए आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है. #WATCH | Odisha: Addressing a public meeting in Balasore, Congress National President, Mallikarjun Kharge says, "PM Modi will be removed from power after 4th June…On one hand, there are people like Sonia Gandhi, Jawaharlal Nehru and Indira Gandhi who love Odisha...On the other… pic.twitter.com/zOrj51apwM — ANI (@ANI) May 29, 2024 ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान बता दें कि ओडिशा में सातवें में छह लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इसके साथ ही यहां विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी एक जून को वोटिंग होनी है. ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें आती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेडी ने 12, बीजेपी ने 8 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी. यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: नवीन पटनायक के कांपते हाथ को पांडियन ने छुपाया तो भड़की BJP ने लगाई फटकार; सरमा बोले- 'ओडिशा के भविष्य पर नियंत्रण...'
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है. खरगे ने दावा किया कि 4 जून के बाद पीएम मोदी को सत्ता से हटा दिया जाएगा. मल्लिकार्जुन खरगे ने ओडिशा के बालासोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "4 जून के बाद पीएम मोदी को सत्ता से हटा दिया जाएगा. एक तरफ सोनिया गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे लोग हैं जो ओडिशा से प्यार करते हैं. दूसरी तरफ पीएम मोदी जैसे लोग हैं जो ओडिशा को बदनाम करते हैं. अगर हम ओडिशा में 50 फीसदी सीटें जीतते हैं तो हम केंद्र में सरकार बनाएंगे.''
मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर हम बीजेपी को नहीं हराएंगे, तो संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा. बीजेपी को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है. पीएम मोदी को सिर्फ इस बात की चिंता है कि कैसे दोबारा सत्ता में आना है. हमें देश को बचाने की चिंता है. बीजेपी गरीबों के लिए आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है.
#WATCH | Odisha: Addressing a public meeting in Balasore, Congress National President, Mallikarjun Kharge says, "PM Modi will be removed from power after 4th June…On one hand, there are people like Sonia Gandhi, Jawaharlal Nehru and Indira Gandhi who love Odisha...On the other… pic.twitter.com/zOrj51apwM
— ANI (@ANI) May 29, 2024
ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
बता दें कि ओडिशा में सातवें में छह लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इसके साथ ही यहां विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी एक जून को वोटिंग होनी है. ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें आती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेडी ने 12, बीजेपी ने 8 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी.