Lucknow: लखनऊ में मतदान के दिन सड़कों पर सन्नाटा पर वोटिंग सुस्त, तस्वीरों में देखें कैसा रहा दिन
दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है...। इस कहावत को सियासत में अक्सर हम सब सुनते ही हैं लेकिन प्रदेश में सियासत का केंद्र व राजधानी लखनऊ में मतदान के दिन वोटरों में बाकी जगहों के मुकाबले सुस्ती नजर आ रही है।

अगर आंकड़ों की बात करें तो शाम पांच बजे तक लखनऊ लोकसभा सीट पर 49.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो कि सभी लोकसभा क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम है।
सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बाकी 13 लोकसभा क्षेत्र लखनऊ से आगे हैं।
शहर की सड़कों पर शाम चार बजे भी सन्नाटा नजर आया। हालांकि, कम मतदान का कारण गर्मी भी माना जा रहा है। बाराबंकी में शाम पांच बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।।