Mainpuri: बिजली कटौती पर आक्रोश...स्टेशन रोड छह घंटे तक रहा जाम, कोतवाल की इस हरकत से बिगड़े हालात
सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद मामला शांत कराया गया।
मैनपुरी के खरगजीत नगर और अवध नगर के लोगों का सब्र शुक्रवार की रात को जबाव दे गया। बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने स्टेशन रोड जाम लगा दिया। इस बीच वहां पहुंचे शहर कोतवाल ने युवकों से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। रात भर चला हंगामा सुबह चार बजे बिजली आने के बाद खुल सका। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी सुधार आश्वासन दिया।
भीषण गर्मी के बीच बिजली की आख मिचौली से लोग परेशान हैं। बीते चार दिन से अवध नगर खरगजीत नगर आदि क्षेत्र में बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी थी। शुक्रवार की रात सब्र जबाव दे गया और सैकड़ों की भीड़ सड़क पर उतर आई। जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।