खुले में शौच मुक्त हुए मां नर्मदा तट किनारे बसे समस्त ग्राम - डॉ अभिलाष पाण्डेय

आज मध्यप्रदेश विधानसभा में जबलपुर उत्तर से विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी

खुले में शौच मुक्त हुए मां नर्मदा तट किनारे बसे समस्त ग्राम - डॉ अभिलाष पाण्डेय

आज मध्यप्रदेश विधानसभा में जबलपुर उत्तर से विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मां नर्मदा किनारे बसे ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त किए जाने के संबंध मे प्रश्न किया गया, जिसमें माननीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बताया गया कि प्रदेश में नर्मदा किनारे बेस समस्त 779 ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है।

जिलेवार ग्रामों की जानकारी निम्नानुसार है :

अनूपपुर 36, डिंडोरी 62, मंडला 103, सिवनी 29, जबलपुर 63, नरसिंहपुर 85,रायसेन 40, नर्मदापुरम 71, सीहोर 40, देवास 42, हरदा 19, खंडवा 14, खरगोन 45 धारा 66, बड़वानी 38, अलीराजपुर 26 । कुल16 जिलों में 779 ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।

माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना को पूर्ण रूप से लागू किए जाने पर विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय द्वारा शासन को आभार व्यक्त किया गया।