उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पद्म पुरस्कार मिलने पर विभूतियों को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश की विभूतियों को सुदीर्घ साधना के लिए पद्म पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पद्म पुरस्कार मिलने पर विभूतियों को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश की विभूतियों को सुदीर्घ साधना के लिए पद्म पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मध्यप्रदेश के श्री कालूराम बामनिया को कबीर गायन को समृद्ध बनाने, श्री सतेंद्र सिंह लोहिया को दिव्यांगों को खेलों में नेतृत्व प्रोत्साहन करने, श्री ओमप्रकाश शर्मा को मालवा की लोककला माच का संरक्षण करने और श्री भगवतीलाल राजपुरोहित को साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्मश्री दिए जाने पर शुभकामनाएं दी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विभूतियों ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।