Realme 12 Pro के बारे में जानें अभी तक की पूरी जानकारी, देखें फोन की खूबसूरत तस्वीर
रियलमी की ये स्मार्टफोन सीरीज कुछ दिन बाद भारत में लॉन्च होने वाली है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में पता चली अभी तक की पूरी जानकारी बताते हैं. Realme 12 Pro सीरीज को भारत में 29 जनवरी
रियलमी की ये स्मार्टफोन सीरीज कुछ दिन बाद भारत में लॉन्च होने वाली है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में पता चली अभी तक की पूरी जानकारी बताते हैं. Realme 12 Pro सीरीज को भारत में 29 जनवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. पहले स्मार्टफोन का नाम Realme 12 Pro होगा, दूसरे स्मार्टफोन का नाम Realme 12 Pro Plus, और तीसरे स्मार्टफोन का नाम Realme 12 Pro Max होगा.
इस फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ खास डिटेल्स सामने आई है. आइए हम आपको इस फोन की खूबसूरत पिक्चर्स के साथ-साथ इसके बारे में पता चली अभी तक की पूरी डिटेल बताते हैं. रियलमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि उनके इस फोन सीरीज में 120X ज़ूम सपोर्ट के साथ 64MP का पेरीस्कोप कैमरा होगा. इस 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा सेंसर का साइज हाफ इंच होगा. इसके अलावा कंपनी के मुताबिक फोन में 50MP Sony IMX890 कैमरा सेंसर भी होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा. इसके अलावा सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की माने तो रियलमी 12 प्रो के बेस मॉडल में Realme 11 Pro Plus की तरह 200MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है.
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के अलावा रियलमी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि Realme 12 Pro Plus क्रीम कलर के ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इसके अलावा इस फोन में 12GB RAM के साथ Snapdragon 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर हो सकता है. इस सीरीज के फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 4.0 स्किन ऑन टॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होंगे.