महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति की बैठक का आयोजन
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में जन भागीदारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के पश्चात महाविद्यालय में 11 कर्मचारियों को स्थाईकरण का दिया आदेश
सागर : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में जन भागीदारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनभागीदारी निधि से लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को शासन के दिशा निर्देश अनुसार विनियमतीकरण करने का निर्णय लिया गया।
महाविद्यालय के 11 कर्मचारियों को स्थाईकरण के आदेश दिए गए। यह आदेश प्राचार्य डॉ० ए०के० सिन्हा, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष शमिक कुमार शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ० एस०एम० पचौरी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, जन भागीदारी समिति प्रभारी डॉ० घनश्याम भारती द्वारा दिए गए। जन भागीदारी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिन कर्मचारियों को स्थाईकरण के आदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार दिए गए उनमें पंकज पाटस्कर, महेंद्र कोरी, भगवत दत्त पांडेय, प्रतिभा रावत, नीलेश दुबे, रीतेश सैनी, सचिन होलकर, नरेंद्र पटेल, नारायण सैनी, करन अहिरवार, रघुनाथ पटेल शामिल हैं। स्थाई हुए कर्मचारियों ने महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के समस्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। एवं नियमित हुए कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव के गणनायक निवास पहुंचकर पं. भार्गव का आभार व्यक्त किया। सभी ने फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य विवेक साहू,मनीष जैन, कलाम खान, पुष्पेंद्र बर्मन, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मनीष पटेल, नितिन सेन, श्रीमती कृष्ण कुमारी बुंदेला, सपन अग्रवाल, डॉ०कल सिंह पटेलिया, बी०एल० अनुरागी, माखन प्रजापति, सुबोध कुमार लाल उपस्थित थे।