Sonipat News: चार मंडियों व 20 खरीद केंद्रों पर पहली अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

चार अनाज मंडियों और 20 खरीद केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है लेकिन खरीद केंद्रों पर अभी तक कोई तैयारी नहीं है। रूखी खरीद केंद्र के लिए जमीन अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है।

Sonipat News: चार मंडियों व 20 खरीद केंद्रों पर पहली अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

चार अनाज मंडियों और 20 खरीद केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है लेकिन खरीद केंद्रों पर अभी तक कोई तैयारी नहीं है। रूखी खरीद केंद्र के लिए जमीन अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है।

चार अनाज मंडियों और 20 खरीद केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है लेकिन खरीद केंद्रों पर अभी तक कोई तैयारी नहीं है। रूखी खरीद केंद्र के लिए जमीन अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। मुरथल मंडी में हालात खराब है। मंडी में पत्थर बिखरे है और झाड़ उगे हुए हैं। कथूरा खरीद केंद्र में उपले पड़े हुए हैं। यही हालात अन्य कई खरीद केंद्रों पर बने हुए हैं।

गेहूं की खरीद करने के लिए सरकार ने चार एजेंसियों को मंजूरी दी है। यह एजेंसियां निश्चित दिन ही मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद कर सकेंगी। गेहूं में 12 फीसदी से ज्यादा नमी मिलने पर सरकारी एजेंसियां खरीद नहीं करेंगी। वहीं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से खरीद केंद्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है। जिससे आढ़तियों के साथ यहां आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट कमेटी की ओर से मंडी के हर आढ़ती से हर छह महीने में फसल बिकने के बाद फीस ली जाती है, लेकिन मंडी व खरीद केंद्रों में सुविधा न के बराबर है।

खरीद केंद्रों पर अभी तक रखे हैं उपले
जिले में गेहूं की अगैती फसल पकने लगी है और जल्द फसल करने के बाद मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी। मार्केट कमेटी प्रशासन ने सफाई नहीं कराई है। कई खरीद केंद्रों में अभी तक उपले रखे हुए हैं। इतना ही नहीं अभी तक बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। कासंडी खरीद केंद्र पर हर साल हजारों क्विंटल गेहूं की खरीद होती है और अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गेहूं की फसल आनी शुरू हो जाती है। कासंडी खरीद केंद्र पर उपले पड़े हुए हैं। इसी तरह नाहरा खरीद केंद्र के हालात बने हुए हैं।
मुरथल मंडी में भी घास उगी, सीवर के ढक्कन खुले
मुरथल अनाज मंडी में भी हालत खराब है। बिजली की व्यवस्था नहीं है। सीवर के ढक्कन खुले हुए है। शेड के नीचे गन्ने से भरी ट्रालियां खड़ी की गई हैं। सफाई व्यवस्था न होने के कारण यहां गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानी हो सकती है। बुधवार को मार्केट कमेटी गन्नौर के सचिव दीपक सुहाग ने सनपेड़ा, पुरखास, पुगथला स्थित खरीद केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का हाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गेहूं खरीद को लेकर केंद्रों पर सफाई कार्य शुरू करवा दिया है।

वर्जन
खरीद से पहले सभी केंद्रों पर बिजली व पीने के पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। साथ ही वह खुद भी केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं।-दीपक सुहाग, सचिव मार्केट कमेटी गन्नौर।
वर्जन
1 अप्रैल से पहले सभी खरीद केंद्रों में बेहतर व्यवस्था कर दी जाएगी। किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस बार खरीद केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी।-जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।

वर्जन
गेहूं खरीद शुरू होने से पहले मंडियों व खरीद केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। मंडियों में गेहूं करीब एक सप्ताह देरी से ही आएगा। गेहूं लेकर आने वाले किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत।