पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान, पीएम मोदी को समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर "सेवा पखवाड़ा" के तहत पटना में "स्वच्छता ही सेवा 2025" अभियान आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान, पीएम मोदी को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे "सेवा पखवाड़ा" के अंतर्गत आज पटना के जक्कनपुर मंडल स्थित कच्ची तालाब के पास स्वच्छ भारत मिशन के तहत "स्वच्छता ही सेवा 2025" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और क्षेत्र की सफाई में सहयोग दिया। साथ ही, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित शहर के संदेश को मजबूत किया।

कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प दोहराया गया कि –
"स्वच्छ पटना – स्वस्थ पटना" की दिशा में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। "मेरा शहर, मेरी जवाबदेही" के सिद्धांत को अपनाकर ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा, विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इन सभी ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और नागरिकों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से इस अभियान से जुड़कर स्वच्छ पटना और स्वस्थ समाज के लक्ष्य को प्राप्त करें।