Year Ender: साल 2023 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक, टॉप पर हैं भारतीय बल्लेबाज

Top Batters In 2023: इस साल दो भारतीय बल्लेबाजों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने की होड़ रही. यहां कौन आगे रहा, यहां जानें...

साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली ने जड़े. किंग कोहली ने इस साल कुल 8 शतक जमाए. कोहली ने 35 मुकाबलों में 2048 रन जड़ते हुए शतकों का यह आंकड़ा छुआ.

यहां दूसरे नंबर पर शुभमन गिल रहे. इस युवा भारतीय बल्लबाज ने इस साल 48 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए कुल 7 शतक जड़े. शुभमन इस साल सबसे ज्यादा रन (2154) बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे.