मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और गंगा की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का किया निरीक्षण

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों और मेला स्थल का निरीक्षण करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने गंगा तट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

जिला अधिकारी अभिषेक पांडे ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि इस वर्ष मेला कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा और इसे प्लास्टिकमुक्त रखने के साथ गंगा की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेले को जोड़कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला के सफल आयोजन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था की रक्षा के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र और गंगा का हवाई निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक हरेंद्र तेवतिया, सांसद कंवर सिंह तवंर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।