गणतंत्र दिवस समारोह में जो बाइडेन हो सकते हैं मुख्य अतिथि, एक साल के भीतर दूसरी बार होगा भारत दौरा?

Joe Biden Republic Day Invitation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह में आमंत्रित किया है. भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार (20 सितंबर) को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया था. ये पूछे जाने पर कि क्या लगभग उसी समय भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की योजना बनाई जा रही है, गार्सेटी ने संकेत दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.  भारत करेगा क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. अगले साल वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की बारी भारत की है. चर्चा है कि भारत गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए क्वाड देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है.  दुनिया भर के नेता किए जाते हैं आमंत्रित  इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि थे. हर साल, भारत विश्व नेताओं को अपने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस पर कोई मुख्य अतिथि नहीं था.  ये नेता भी रहे हैं मुख्य अतिथि  इससे पहले 2020 में ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि थे. 2019 में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, जबकि 2018 में सभी 10 आसियान देशों के नेताओं ने समारोह में भाग लिया था. 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समारोह में मुख्य अतिथि थे, जबकि 2016 में तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई थी. तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में परेड देखी थी. 2014 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे समारोह में मुख्य अतिथि थे, जबकि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने 2013 में परेड में भाग लिया था. गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले अन्य राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों में निकोलस सरकोजी, व्लादिमीर पुतिन, नेल्सन मंडेला शामिल हैं.  ये भी पढ़ें-  'जो लोग जिम्मेदार हैं उन्हें...', भारत-कनाडा विवाद पर बोले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

गणतंत्र दिवस समारोह में जो बाइडेन हो सकते हैं मुख्य अतिथि, एक साल के भीतर दूसरी बार होगा भारत दौरा?

Joe Biden Republic Day Invitation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) समारोह में आमंत्रित किया है. भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार (20 सितंबर) को ये जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया था. ये पूछे जाने पर कि क्या लगभग उसी समय भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की योजना बनाई जा रही है, गार्सेटी ने संकेत दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. 

भारत करेगा क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी

क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. अगले साल वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की बारी भारत की है. चर्चा है कि भारत गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए क्वाड देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है. 

दुनिया भर के नेता किए जाते हैं आमंत्रित 

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि थे. हर साल, भारत विश्व नेताओं को अपने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस पर कोई मुख्य अतिथि नहीं था. 

ये नेता भी रहे हैं मुख्य अतिथि 

इससे पहले 2020 में ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि थे. 2019 में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, जबकि 2018 में सभी 10 आसियान देशों के नेताओं ने समारोह में भाग लिया था. 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समारोह में मुख्य अतिथि थे, जबकि 2016 में तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई थी.

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में परेड देखी थी. 2014 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे समारोह में मुख्य अतिथि थे, जबकि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने 2013 में परेड में भाग लिया था. गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले अन्य राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों में निकोलस सरकोजी, व्लादिमीर पुतिन, नेल्सन मंडेला शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 

'जो लोग जिम्मेदार हैं उन्हें...', भारत-कनाडा विवाद पर बोले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी