भिण्ड नगरपालिक निगम और 5 नगर परिषद के गठन की अधिसूचना जारी
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरपालिक निगम भिण्ड और 5 नगर परिषद के गठन की अधिसूचना जारी की गयी है। नगरपालिक निगम भिण्ड में नगर पालिका परिषद भिण्ड और 24 ग्राम
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरपालिक निगम भिण्ड और 5 नगर परिषद के गठन की अधिसूचना जारी की गयी है। नगरपालिक निगम भिण्ड में नगर पालिका परिषद भिण्ड और 24 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
मंत्री सिंह ने बताया है कि साथ ही सागर जिले में बरोदिया नोनगर, सिंगरौली जिले में चितरंगी, कटनी जिले में उमरियापान, रायसेन जिले में बम्होरी और शिवपुरी जिले में दिनारा नगर परिषद का गठन किया गया है।