वाराणसी में मर्डर: चर्च कंपाउंड में महिला की हत्या से दहला इलाका, नए साल के पहले दिन सनसनीखेज घटना से हड़कंप
सुबह- सुबह अचानक चीख-पुकार सुन गार्ड पहुंचा तो महिला खून से लथपथ थी, जिसे अस्पताल भेजा, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी।
सुबह- सुबह अचानक चीख-पुकार सुन गार्ड पहुंचा तो महिला खून से लथपथ थी, जिसे अस्पताल भेजा, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी।
वाराणसी में नए साल के पहले दिन वकील की हत्या के बाद एक और महिला की हत्या से हड़कंप मच गया है। महिला झारखंड के गुमला की रहने वाली थी। वह अपनी बहन रेटीना के साथ चर्च कंपाउंड के स्टाफ क्वार्टर में रहती थी।
वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड में 50 वर्षीय विक्टोरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साल के पहले दिन शहर के अति सुरक्षित क्षेत्र में सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कैंट थाने की पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर है। पुलिस को एक ट्राली चालक पर शक है, जिसकी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला से जबरदस्ती करने के प्रयास में असफल होने पर उसकी हत्या की गई है।