हादसे में उजड़ गया परिवार: पिता-पुत्र की मौत, दूसरे बेटे की हालत नाजुक; बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, दूसरा पुत्र घायल है। बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बबूल के कांटे लगाकर फिरोजाबाद-जलेसर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ टूंडला, नारखी, रजावली और पचोखरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ग्रामीणों से बात करके जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक डीएम-एसपी नहीं आएंगे, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चार मार्च को चंद्रपाल की बेटी दान देवी की शादी है। इससे पहले ही यह हादसा हो गया।