आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास, यूएस ओपन 2025 खिताब अपने नाम किया

आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन 2025 जीतकर बीडब्ल्युएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।

आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास, यूएस ओपन 2025 खिताब अपने नाम किया

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस सीजन में बीडब्ल्युएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। फाइनल में उन्होंने कनाडा के ब्रायन यांग को सीधे सेटों में 21-18, 21-13 से पराजित किया।

शेट्टी ने पूरे मैच में बेहतरीन सटीकता और आक्रामकता के साथ खेलते हुए शुरुआत से ही विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाए रखा। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

इस जीत के साथ उन्होंने कनाडा ओपन 2023 के बाद पहली बार बीडब्ल्युएफ वर्ल्ड टूर पर भारत को विदेशी धरती पर पुरुष एकल खिताब दिलाया है।

हालांकि महिला एकल में भारत की तन्वी शर्मा फाइनल मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर सकीं। उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की बेइवेन झांग ने तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-21, 21-16, 10-21 से पराजित किया।