भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर- तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन। तेजस्वी यादव ने कहा अगर बिहार इलेक्शन को लेकर कोई संदेह होता है तो वह स्वाभाविक है पर भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा का तंज

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर- तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार

राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया को 'फिक्स' बताया था और आशंका जताई थी कि बिहार में भी इसी तरह चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी की जा रही है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा,

"अगर बिहार के चुनाव को लेकर कोई संदेह होता है, तो वह पूरी तरह स्वाभाविक है। चुनाव आयोग की कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठे हैं। पिछली बार भी विधानसभा चुनाव के दौरान देर रात गुप्त तरीके से काउंटिंग रोक दी गई थी और फिर अंधेरे में शुरू की गई थी। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना गलत नहीं है, क्योंकि वह भाजपा सरकार की शाखा की तरह काम करता दिख रहा है।"

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि

 "हम लोकतंत्र को मजबूत करने की बात करते हैं, लेकिन जब संस्थाएं निष्पक्षता छोड़ दें, तो जनविश्वास डगमगाता है। यह स्थिति चिंताजनक है और इस पर सबको ध्यान देना चाहिए।"

हालांकि, तेजस्वी यादव के इस बयान पर भाजपा की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा,

"तेजस्वी यादव हार के डर से पहले ही चुनाव आयोग पर आरोप लगाने लगे हैं। विपक्ष को जब भी हार नजर आती है, तो वे ईवीएम से लेकर आयोग तक को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास रखना चाहिए, न कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उन्हें बदनाम करना चाहिए।"

बिहार की राजनीति में यह बयानबाज़ी आने वाले चुनावों की दिशा और माहौल तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। सभी दलों की नजरें अब चुनाव आयोग की आगे की कार्यशैली और राजनीतिक दलों की रणनीति पर टिकी हुई हैं।