मध्यप्रदेश पुलिस का 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान जारी, अभिनेता आशुतोष राणा ने की सराहना

मध्यप्रदेश पुलिस का 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान पूरे प्रदेश में जारी, अभिनेता आशुतोष राणा ने इस पहल की सराहना की।

मध्यप्रदेश पुलिस का 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान जारी, अभिनेता आशुतोष राणा ने की सराहना

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान को लेकर प्रदेश भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान युवाओं और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

अभियान को लेकर लोगों का जनसहयोग भी बड़े पैमाने पर मिल रहा है। इसी क्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्यप्रदेश पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने इसे एक अभिनंदनीय पहल बताया और अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस को साधुवाद भी दिया।

अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, और संगोष्ठियाँ आयोजित की जा रही हैं ताकि समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।