राजगीर को नीतीश की सौगात: फ्लाईओवर और बौद्ध सर्किट मार्ग की शुरुआत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में फ्लाईओवर का उद्घाटन और बौद्ध सर्किट पर्यटक मार्ग का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से नालंदा में पर्यटन और यातायात को नई गति मिलेगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा जिले के राजगीर में दो अहम विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर 81.37 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, जो क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एनएच-30 सालेपुर–नूरसराय–सिलाव–बौद्ध सर्किट पर्यटक मार्ग का शिलान्यास भी किया। यह परियोजना नालंदा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इन घोषणाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री की यह यात्रा विकास और पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।