बिहार में बने रेल इंजन से अफ्रीकी देश में चलेंगी ट्रेनें, पीएम मोदी 20 जून को बिहार दौरे के दौरान दिखाएंगे हरी झंडी
: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को अपने सीवान दौरे के दौरान मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने डीजल रेल इंजन के अफ्रीकी देश गिनी में निर्यात की पहली खेप को हरी झंडी दिखाएंगे। लोकोमोटिव फैक्ट्री के सीईओ मनीष कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अफ्रीकी देशों को भारत 143 आधुनिक डीजल रेल इंजन (लोकोमोटिव) निर्यात करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को अपने सीवान दौरे के दौरान अफ्रीकी देशों में निर्यात के लिए मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने आधुनिक डीजल रेल इंजन की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर अफ्रीकी देश गिनी के लिए रवाना करेंगे।
लोकोमोटिव फैक्ट्री के सीईओ मनीष कुमार ने बताया कि भारत लगभग 143 डीजल रेल इंजन (लोकोमोटिव) अफ्रीकी देशों को एक्सपोर्ट करेगा। उन्होंने आगे बताया कि भारत करीब 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक का रेल इंजन एक्सपोर्ट करेगा।
उन्होंने बताया कि अफ्रीकी देशों को एक्सपोर्ट होने वाले रेल इंजन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें लोको पायलट के लिए रेफ्रिजेरेटर, ओवन, यूरिनल आदि की व्यवस्था रहेगी।