उत्तराखंड: उत्तरकाशी के खीर गाड़ में बादल फटा, राहत और बचाव कार्य शुरू

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले स्थित खीर गाड़ के ऊपर बादल फटा है। बादल फटने से भारी जान-माल के नुकसान का अनुमान है। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के खीर गाड़ में बादल फटा, राहत और बचाव कार्य शुरू

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में कुदरत का कहर बरपा है। यहां धराली क्षेत्र की खीर गंगा में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर आ रही है। खीर गाड़ के ऊपर बादल फटा जिससे यह नाला उफान पर आ गया।

वहीं बादल फटने से भारी जान-माल के नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है। धराली बाजार में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। जिला प्रशासन ने फौरन हरकत मे आते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी के आपदा दल मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं बादल फटने और ऊंचे इलाकों में लगातार जारी बारिश से सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसको देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों  से नदियों के पास ना जाने की अपील की है।