मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्रि पर दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से सुख-शांति की कामना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर मां दुर्गा से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं और नवरात्रि के नौ दिनों तक उनके नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा अपने भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार करती हैं और करुणा तथा परोपकार के माध्यम से सभी प्राणियों का कल्याण करती हैं।
मुख्यमंत्री कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएगा और समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देगा।